Happy Birthday Google |
Happy Birthday Google: आज गूगल अपना 23वां जन्मदिन मना रहा है, डूडल ने पेश किया खास केक
गूगल आज 23 साल का हो गया और डूडल बहुत ही खास अंदाज में केक के साथ गूगल का बर्थडे सेलिब्रेट (Celebrating Google’s Birthday) कर रहा है।
Happy Birthday Google: गूगल हमेशा डूडल के जरिए किसी मशहूर शख्स और सेलिब्रिटी का बर्थडे सेलिब्रेट करता है। लेकिन आज यानी 27 सितंबर को गूगल अपना 23वां जन्मदिन “23rd Birthday” मना रहा है.
इसी परंपरा को कायम रखते हुए गूगल के जन्मदिन के मौके पर एक खास डूडल तैयार किया गया है. जिसमें एक बर्थडे केक देखा जा सकता है और इस केक पर 23 साल लिखा हुआ है।
आज यानी 27 सितंबर 2021 को गूगल की स्थापना को 23 साल पूरे हो गए हैं। 23 साल का यह सफर गूगल के लिए बेहद खास रहा है। Google आज एक लोकप्रिय सर्च इंजन “Search Engine” बन गया है
गूगल के 23वें जन्मदिन पर बनाए गए डूडल पर क्लिक करके आप गूगल होमपेज पर पहुंच जाएंगे। जहां गूगल के 23वें जन्मदिन की जानकारी और गूगल से जुड़ी कई अहम जानकारियां दी गई हैं। डूडल में बने बर्थडे केक पर गूगल लिखा हुआ है, जिसे डोनट्स “Donuts” के डिजाइन में बनाया गया है।
गूगल कब बनाया गया था? | When was Google created?
आपको बता दें कि गूगल की शुरुआत 1998 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (Stanford University) के दो पीएचडी छात्रों लैरी पेज “Larry Page” और सर्गेई ब्रिन “Sergey Brin” ने की थी। प्रारंभ में इसे Google गेस के नाम से जाना जाता था।
लेकिन बाद में इसका नाम गूगल कर दिया गया। हालाँकि, Google की स्थापना की वास्तविक तिथि ज्ञात नहीं है और इसके बारे में अलग-अलग जानकारी सामने आती है। Google पहले ही 7 सितंबर, 8 सितंबर, 26 सितंबर और 27 सितंबर को अपना जन्मदिन मना चुका है।
लेकिन 2006 से अब तक 27 सितंबर को गूगल का जन्मदिन मनाया जा रहा है. इस बार भी गूगल अपना 23वां जन्मदिन 27 सितंबर को मना रहा है।
ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे